डाक अधिकारियों की घोर लापरवाही से डाकखाना शंकरगढ़ में समय से नहीं हो रहा भुगतान


अवधि पूरी होने के बाद भी खाता धारक डाक अधिकारियों की मनमानी का भुगत रहे खामियाजा

त्रुटियों पर वेरिफिकेशन के नाम पर उच्च अधिकारी ले रहे बेहिसाब समय

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ पोस्ट ऑफिस में डाक अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्राहकों को समय से भुगतान नहीं हो रहा है। इससे ग्राहकों को परेशानी हो रही है और उन्हें अपने पैसे पाने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। डाकघर में धनराशि जमा निकासी की व्यवस्था चरमरा गई है। उपभोक्ताओं को महीनों चक्कर लगाने के बाद भी अपनी जमा धनराशि नहीं प्राप्त हो पा रही है। नगर के डाकघर में बचत पत्र, केवीपी, एनएससी का समय पूरा होने के बाद भी ग्राहकों को महीनों भुगतान के लिए दौड़ना पड़ रहा है जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सरकार जन सरोकार से जुड़ी योजनाओं को डाक विभाग के माध्यम से संचालित करती है, लेकिन इसका समुचित लाभ खाता धारकों को नहीं मिल पा रहा है। ग्राहकों का आरोप है कि शंकरगढ़ पोस्ट ऑफिस में केवीपी, एनएससी जो ऑनलाइन नहीं चढ़ी हुई है, उसका भुगतान होने में बरसों लग जा रहे हैं। जबकि आज से 2 वर्ष पहले महीने या दो महीने में भुगतान मिल जाता था मगर इस वक्त उच्च अधिकारियों की घोर लापरवाही की बदौलत भुगतान नहीं हो पा रहा है। ग्राहकों का कहना है कि अगर केवीपी, एनएससी में कोई त्रुटि हो गई है तो उसे सुधरवाने के लिए निवेशक समाचार पत्रों में अपना नाम भी प्रकाशित करवाते हैं। यहां तक की एफिडेविट भी लगाते हैं फिर उसके बाद पोस्ट मास्टर शंकरगढ़ के माध्यम से उच्च अधिकारियों के पास वेरिफिकेशन के लिए समस्या भेजा जाता है बावजूद उसके डाक एसपी वर्षों बीत जाने के बाद भी वेरीफिकेशन नहीं कर पा रहे हैं आखिर क्या है ऐसी वजह? अगर वेरिफिकेशन में वर्षों का समय लगेगा तो भुगतान कब और कैसे होगा जो विचारणीय है? बता दें कि डाक उच्च अधिकारियों की मनमानी से आए दिन शंकरगढ़ पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों से ग्राहकों की नोंक झोंक देखने को मिलती है। बड़ा सवाल यह है कि जब उच्च अधिकारी समय से वेरिफिकेशन करके पत्रावली नहीं भेजेंगे तो पोस्ट मास्टर चाह कर भी पेमेंट कैसे करेंगे। जो एक बहुत बड़ी गंभीर समस्या है।लोगों ने विभागीय उच्च अधिकारियों से मांग की है कि डाक अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्राहकों का पेमेंट अटका हुआ है,ग्राहकों को समय से भुगतान नहीं मिल पा रहा है,ग्राहकों को अपने पैसे पाने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर समाधान करें। और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करें।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now