डीग में कल बिजली गुल: मेंटेनेंस के चलते विभिन्न क्षेत्रों में 6 घंटे बाधित रहेगी सप्लाई


डीग।अमरदीप सेन। राजस्थान के डीग जिले में विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण और आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते कल, 2 तारीख को शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली की कटौती की जाएगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह कटौती अलग-अलग चरणों में फीडर वाइज की जाएगी ताकि मेंटेनेंस का कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके।

विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता (JEN) सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 केवी जीएसएस डीग से निकलने वाले सिटी 1 फीडर की सप्लाई प्रातः 6:00 बजे से 9:00 बजे तक बंद रहेगी। इसके पश्चात, सिटी 2 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य का मुख्य उद्देश्य मानसून पूर्व लाइनों की मरम्मत और फाल्ट की संभावनाओं को कम करना है, ताकि भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। कार्य समय से पूर्व पूर्ण होने पर सप्लाई जल्दी भी बहाल की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now