दुर्गा वाहिनी ने किया पथ संचलन,लोगों ने मातृ शक्ति को किया नमन


कुशलगढ| बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी चित्तौड़ प्रांत कुशलगढ मान वंदना एवं विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया है। रविवार को दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति के द्वारा पथ संचलन किया गया। जो शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों से होकर गुजरा। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बीजेपीऔर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए मातृ शक्ति का स्वागत किया। पथ संचलन नगर के टाउन हॉल से शुरू हुआ। इस दौरान बांसवाड़ा रोड,सब्जी मंडी ,नहेरू मार्ग,गांधी मार्ग,सुभाष मार्ग, मामाजी की मूर्ति से टाउन हॉल पथ संचलन का समापन हुआ।मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संयोजिका दुर्गा वाहीनी लता पंड्या ने कहा महिलाओं में सुरक्षा,संस्कार एवं गतिशीलता की भावना जागृत करने तथा उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से विहिप ने संवत 2041 (1984-84) की आश्विन शुक्ल अष्टमी (दुर्गा-अष्टमी) को दुर्गा वाहिनी के नाम से हिन्दू युवतियों का एक स्वतंत्र संगठन स्थापित किया। दुर्गा वाहिनी हिन्दू युवतियों का एक अद्वितीय संगठन है।जो सेवा,सुरक्षा और संस्कार को अपना आदर्श मानकर हिन्दू समाज में पुनर्जागरण लाकर राष्ट्र-धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान वाल्मीकि धाम कुशलगढ के संत नरसिंह गिरी महराज,बड़ा रामद्वारा बांसवाड़ा रामप्रकाश महराज,प्रांत छात्रा प्रमुख सीमा पारिक,साक्षी दक,शीतल भंडारी जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा,कुसुम जोशी, वेणु जोशी,चंदा जोशी,कैलाश राव संघ चालक,राकेश कोठारी,जिनेंद्र सेठिया बीजेपी मंडल अध्यक्ष पंकज दोशी भारत कुमावत,कमलेश भाटिया,अमित सिंह चौहान,नारायण वसुनिया तोलचंद वसुनिया विहिप जिला सहमंत्री बजरंग दल के सुबेश वसुनिया मांगीलाल बुनकर मोहनजी पटेल पवन वडेरी,सुनीता चोपड़ा,प्रकाश भावसार,उषा प्रजापत,ज्योत्सना पंड्या,निर्मला बाघ प्रीतीराज ठाकुर दीपशिखा त्रिवेदी सहित कई मातृ शक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  Bonli : कौन होगा अगला विधायक- प्रमुख टक्कर भाजपा व कांग्रेस में ही होगी


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now