गर्भवतियों की हुई निशुल्क प्रसवपूर्व जांच व सोनोग्राफी
सवाई माधोपुर, 18 नवंबर। जिले में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच व निजी सोनोग्राफ़ी केंद्रों पर निःशुल्क सोनोग्राफ़ी की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने राज्य की प्रत्येक गर्भवती महिला की गर्भावस्था के अंतर्गत आवश्यक रूप से एक बार सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मां वाउचर योजना को प्रारंभ किया गया है। गर्भवती महिला की दूसरी या तीसरी तिमाही में गर्भकाल के दौरान सोनोग्राफी निःशुल्क कराई जा रही है। इसमें जिले के निजी सोनोग्राफी सेंटरों को जोड़ा गया है, ताकि गर्भवती महिलाओं को उन्हीं के क्षेत्र में सोनोग्राफी करवाने की सुविधा मिल सके। इसके अंतर्गत गर्भवती महिला अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी पंजीकृत सोनोग्राफी केन्द्र पर जांच करवा सकती है। प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान दिवस पर माह की 9, 18 व 27 तारीख को आवश्यक जांच के साथ-साथ सोनोग्राफी जांच करवाने के लिए क्यूआर कोड युक्त कूपन गर्भवतियों के रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर जारी किया जा रहा है। इस कूपन के माध्यम से गर्भवती महिला विभाग से अधिकृत किसी भी निजी सोनोग्राफी केंद्र पर अपनी सोनोग्राफी जांच निशुल्क करवा सकती है।
9,18 और 27 को आयोजित हो रहा पीएमएसएमए:- गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच कर वजन, उंचाई, पेट की जांच, खून की जांच, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर, एचआईवी, सिफलिस, हदय स्पंदन, यूरिन, सोनोग्राफी आदि जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध करवाई गई। चिकित्सकों द्वारा विभिन्न चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवतियों की जांच के साथ ही गर्भावस्था के दौरान किसी भी गर्भवती में जटिलता पाए जाने पर उच्च संस्थानों पर भी रेफर किया गया। साथ ही चिकित्सकों ने गर्भावस्था में आने वाली जटिलताओं के बारे में जागरूक किया। साथ ही सभी को भोजन की अच्छी आदतों को अपनाने, पोषक तत्वों युक्त भोजन करने, हरी सब्जियों, फलों, आयरन युक्त खाघ पदार्थों का सेवन करने की संबंधी जानकारी दी गई।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।