ओएलएक्स पर ठगी के आरोप में ई-मित्र संचालक गिरफ्तार
कामां 10 अक्टूबर। देर रात को कामां कस्बे में मुंबई पुलिस व कामां पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देकर ओएलएक्स के माध्यम से ठगी करने वाले एक ई-मित्र संचालक को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस उसे अपने साथ लेकर मुंबई रवाना हो गई।
कामा थानाप्रभारी देरावर सिंह भाटी ने बताया कि कामां मेवात क्षेत्र के कुछ साइबर ठगो ने 23 अगस्त को ओएलएक्स के माध्यम से विज्ञापन डालकर मुंबई निवासी कुछ लोगों के साथ 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की थी। जिसका मामला मुंबई के एक थाने में दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद में देर रात को मुंबई के अंधेरी थाना साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर प्रकाश बाले सहाब पाटिल के नेतृत्व में मुंबई पुलिस की एक टीम कामां पहुंची। जिसके बाद मुंबई पुलिस टीम व क्यूआरटी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कामां कस्बे के दिल्ली दरवाजा में दबिस देकर 3 तीन लाख 50 पचास हजार रूपए की ठगी करने के आरोपी नरेंद्र पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मुंबई पुलिस उसे कामां न्यायालय में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मुंबई लेकर रवाना हो गई।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।