ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज को पुलिस प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण व सकुशल कराया गया संपन्न

Support us By Sharing

प्रयागराज।पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडे एवं प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व पर ईदगाहों, मस्जिदों में अदा की जाने वाली नमाज को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत यमुनानगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र, सहित अन्य स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटीरत् पुलिस अधिकारी/कर्मचारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।जनपद के यमुनानगर में शांति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनायें रखने तथा आपसी भाई-चारे व सौहार्द को कायम रखते हुए पर्व को मनाने की अपील की गई तथा जनपदवासियों को बकरीद पर्व की शुभकामनाएं भी दी गई। इस दौरान अवांछित तत्वों के द्वारा किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने तथा त्यौहार में वर्चुअली या प्रत्यक्ष रूप से गड़बड़ी करने वालों पर सतर्क नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही साथ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की सादे वस्त्र में भी ड्यूटियां लगायी गई है। जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीयों द्वारा सतत् रूप से अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि जनपद मे किसी भी स्थान पर सड़क अथवा सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा न की जाये। डीसीपी यमुनानगर के अलावा अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर एवं यमुनानगर जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहकर ईद- उल-अजहा (बकरीद) की नमाज को शांतिपूर्ण व सकुशल कुशल संपन्न कराया गया।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!