20 हजार वर्ग फीट में 7 करोड़ रूपया की लागत से बनेगा एकलिंग नाथ मंदिर


बड़नगर रोड स्थित नलवा गांव में गुरुकुल और गौशाला का भूमि पूजन

बांसवाड़ा।अरुण जोशी। उज्जैन पंचकोशी पडाव 3 बड़नगर रोड स्थित गांव नलवा में गुरुवार को मेवाड़ के आराध्य भगवान श्री एकलिंगनाथ जी के भव्य मंदिर गुरुकुल और गौशाला के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह आयोजन त्रिवेदी मेवाडा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश और गुजरात के तत्वाधान में हुआ। परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील जोशी ने बताया कि इस अवसर पर मेवाड़ राजघराने के महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी विशेष रूप से मौजूद थे। सफेद संगमरमर से बनाए जाने वाले मंदिर के लिए करीब 20 हजार वर्ग फीट जमीन आरक्षित की गई है। शिवलिंग काले पत्थर का स्थापित होगा। पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 6 से 7 करोड़ रूपया है। मंदिर का डिजाइन अहमदाबाद के सोमपुरा परिवार ने तैयार किया है।इसी परिवार ने अयोध्या में राम मंदिर का डिजाइन बनाया था। अयोध्या राम मंदिर बनाने वाले कारीगर ही यहां काम करेंगे। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने कहां की यह आयोजन मेवाड़ और मालवा का खूबसूरत संगम है। उन्होंने कहा कि महाकाल की नगरी में मेवाड़ा समाज का अपने इष्ट देव एकलिंग नाथ जी का मंदिर बनवाना ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने समाज की मौजूदगी की सराहना की। बोले जिंदादिली विनम्रता में ही होती है। अकड़ तो मुर्दों में होती है। उन्होंने मंच से कहा कि राजपूत तब तक राजपूत नहीं है जब तक वह ब्राह्मणों का सम्मान न करें ।मंदिर निर्माण की के लिए पूर्ण सहयोग का भी आश्वासन दिया।भूमि पूजन में गुणा मांगल्या के महिंद्रानंद गिरी महाराज भर्तूहरी गुफा के रामनाथ महाराज जोधपुर शिकार शिकारपुर के दयाराम महाराज सहित अन्य साधु संतों का सानिध्य मिला। कार्यक्रम में 151 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन अनुष्ठान किया। सिंहस्थ पूर्व मंदिर का निर्माण कार्य करना लक्ष्य होगा कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल त्रिवेदी ने बताया आगामी सिंहस्थ आखातीज 2028 से पहले निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है प्राण प्रतिष्ठा भी इसी समय से पहले करने की योजना है। मंदिर का गर्भगृह 13.7 बाय 13.7 फिट का होगा। 13 बाय 7 फीट का द्वार बनेगा। 29 फिट का सभामंडप बनेगा। सभा मंडप में तीन तरफ से प्रवेश द्वार होंगे। सुनील जोशी ने बताया कि परिसर में गुरुकुल भी बनेगा। इसे आधुनिक शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। गौ शाला भी बनेगी इसे विज्ञान से जोड़कर गायों का महत्व वैज्ञानिक नजरिया से समझाएंगे। परमेश्वर की अनुकंपा एवं संत शिरोमणि महामनस्वी ब्रह्मलीन श्री 1008 स्वामी नित्यानंद जी महाराज, चैतन्य आश्रम मंदसौर की दिव्य कृपा एवं आशीर्वाद से महाकालेश्वर के परम पावन नगरी अवंतिका में आप सभी के अनुपम सहयोग से ग्राम नलवा में इष्ट देव भगवान श्री एकलिंगनाथ जी का भव्य मंदिर गौशाला एवं गुरुकुल निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम दिनांक 26 फरवरी 2026 गुरुवार को निम्न सम्माननीय मुख्य अतिथि विशेष आमंत्रित और विशिष्ट अतिथि के बीच में हर्षोल्लास के साथ आशीर्वाददाता
परम पूज्य कृष्ण भक्त गुरुदेव दाता श्री महेंद्रानंद गिरि जी महाराज गादीपति श्री कृष्णधाम,गुड़ा मांगलियान , देसूरी जिला पाली राजस्थान परम पूज्य श्री राजर्षि योगीराज बाल ब्रह्मचारी महंत श्री दयाराम जी महाराज श्री राजेश्वरधाम शिकारपुरा जोधपुर राजस्थान परम पूज्य योगी पीर रामनाथ जी महाराज मठाधीश अखिल भारतीय नाथ संप्रदाय भतृहरी भर्तहरी गुफा उज्जैन
परम पूज्य श्री महामंडलेश्वर स्वामी श्री शैलेशानंद गिरि जी महाराज श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा उज्जैन मुख्य अतिथि श्री जी हुजूर डॉ लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़, 77 वें श्री एकलिंग दीवान उदयपुर विशेष आमंत्रित:-जितेंद्र पंड्या विधायक बड़नगर श्रीमती कलावती यादव सभापति नगर पालिका निगम उज्जैन विशिष्ट अतिथि दीनबंधु त्रिवेदी -उद्योगपति एवं समाजसेवी- बदनावर जिला धार
वीरेंद्र जोशी जिला न्यायाधीश खरगोन लक्ष्मी नारायण पांडे -पूर्व जिला उप प्रमुख -उदयपुर श्रीमती भावना बेन एस मेहता- महामंत्री -अखिल हिंद त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण परिषद अहमदाबाद हँसमुख पंड्या -पूर्व अध्यक्ष- अखिल हिंद त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज हर्षदराय पंड्या -पूर्व महामंत्री- अखिल हिंद त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण परिषद अहमदाबाद, भूपेंद्र पंड्या -संभागीय अध्यक्ष- श्री त्रिवेदी मेंवाडा ब्राह्मण समाज उदयपुर विनोद पांडे- संभागीय अध्यक्ष- युवा प्रकोष्ठ श्री त्रिवेदी मेंवाड़ा ब्राह्मण समाज उदयपुर ईश्वरलाल शर्मा- पूर्व अध्यक्ष- श्री त्रिवेदी मेंवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश उज्जैन विनोद जोशी- संस्थापक सदस्य श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद उज्जैन जितेंद्र प्रकाश भट्ट -संयोजक- श्री एकलिंगनाथ धाम योजना सुधीर भट्ट -अध्यक्ष- श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज वागड़ चोखला परतापुर राजस्थान कांतिलाल शर्मा -वरिष्ठ संरक्षक- श्री त्रिवेदी मेंवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद उज्जैन, नीता जोशी भागवताचार्य- हातोद, जिला इंदौर कमलेश शास्त्री-भागवताचार्य- दलौदा जिला मंदसौर, मंचासीन कुंवर राजपाल सिंहजी सिसोदिया प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, नंदकिशोर शर्मा -पूर्व अध्यक्ष श्री त्रिवेदी मेवाडा विकास परिषद मध्य प्रदेश
संतोष कुमार शर्मा रतलाम शैलेश ठाकुर -अध्यक्ष- गुजरात ब्राह्मण समाज पवन अमरावत उदयपुर गोमती शंकर पंड्या, बांसवाड़ा अंबाशंकर उपाध्याय, दोतरू डॉ ओमप्रकाश जोशी सैलाना रतलाम आशा -अनित पंड्या भोपाल अजीत सिंह चौहान माँ आशापुरा जी कल्लाजी राठौड़ धाम मनोज शर्मा श्री एकलिंग नाथ मंदिर पुजारी रामपुरा निकुंज मोहन पंड्या,श्री त्रिपुरा सुंदरी सुरेश जोशी- अध्यक्ष- श्री त्रिमेस रतलाम कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील भेरुलाल जोशी अध्यक्ष श्री त्रिवेदी मेंवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश उज्जैन एवं सम्माननीय समाजजन की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। तथा कार्यक्रम का संचालन परिषद के सचिव दिनेश -गोकुल चंद्र उपाध्याय तथा आभार प्रदर्शन परिषद के कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल त्रिवेदी ने किया। पुष्पेंद्र जोशी रतलाम ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस भव्य भूमि पूजन समारोह मे 155 पुरुष एवं मातृ शक्तियो ने बड़ी ही श्रद्धा के साथ भाव विभोर हो पूजन किया भूमि पूजन एवं यज्ञ के मुख्य यजमान – जितेंद्र प्रकाश श्रीमती गौरी कांता भट्ट रतलाम एवं श्री सुनील जोशी एव श्रीमती कुसुम जोशी, हातोद, कुशलगढ़ से प्रबोधचंद्र पंड्या, नरेश त्रिवेदी, हेमेंद्र पंड्या, अरुण जोशी पत्रकार, महिला प्रतिनिधि विकास परिषद उज्जैन तिलोत्तमा पंड्या आदि मौजूद थे।संचालन दिनेश उपाध्याय ने किया। ये जानकारी प्रफुल्ल कुमार उपाध्याय सूचना एवं जनसंपर्क प्रभारी ने दी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now