प्रयागराज।अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल संगठन सम्पूर्ण भारत कि प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव साधारण सभा द्वारा दिनांक 22 जून दिन रविवार को दोपहर 12 बजे केंद्रीय कार्यालय घूरपुर हीरो शोरूम के प्रथम तल पर रखा गया है, इस चुनाव मे संगठन के सभी वर्तमान 11 पदेन की प्रबंधकार्यकारिणी, एवं साधारण सभा के सभी 14 सदस्य जो आजीवन सदस्य है ऐसे सभी 25 लोगो की कार्यकारिणी की उपस्थिति मे राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय कमेटी एवं साधारण सभा का चुनाव किया जायेगा. अभी इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल है जिन्होंने इस व्यापार मण्डल को सम्पूर्ण भारत के 19 राज्यों मे अपनी मेहनत एवं अपनी कमेटी के सहयोग से प्रदेशो की प्रदेश कार्यकारिणी को खड़ा किया है जबकि सम्पूर्ण भारत मे 123 जिलों के जिलाध्यक्ष का गठन किया है, यहीं नहीं पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, पाण्डुचेरी, जहाँ पर भाषाओ की विविधता है ऐसे राज्यों मे स्थानीय सरकार, के समन्वय से संगठन की पहचान को आगे बढ़ाया है, इस चुनाव की पूरी जानकारी संगठन के राष्ट्रीय महासचिव आर्यन शुक्ला ने देते हुवे बताया की सभी 25 पदाधिकारी बंधुवो को सुचना केंद्रीय कार्यलय से भेज दी गई है, चुनाव नियत तिथि एवं समय पर सकुशल रूप से कराये जायेंगे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।