आदित्य विहार वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव संपन्न


भीलवाडा। निजी रेस्टोरेंट में आदित्य बिहार वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव संरक्षक पराक्रम सिंह चौधरी के सानिध्य में संपन्न हुए जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष के लिए दिनेश खाब्या, सचिव अरुण बाफना, कोषाध्यक्ष मुकेश अजमेरा, उपाध्यक्ष के लिए अशोक बाकलीवाल व अशोक बाफना सहसचिव के लिए प्रदीप चौधरी को नियुक्त किया गया, व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजू चौधरी, विनोद चौधरी, शुभम जैन, हंसराज अग्रवाल, अतुल बाफना संरक्षक के लिए उमराव संचेती व पराक्रम सिंह चौधरी एवं मार्गदर्शक मंडल में नरेंद्र चौधरी को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जितेंद्र बाफना ने पूर्व कमेटी द्वारा किए गए कार्य का लेखा-जोखा रखा। नई कार्यकारिणी का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया कार्यकारणी पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं व धन्यवाद दिया। कार्यक्रम मे सोसायटी में निवासरत सदस्य उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें :  देव-शास्त्र- गुरु के प्रति जाने-अनजाने में हुए अपराध का प्रायश्चित्त है चंदन षष्ठी व्रत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now