बिजली विभाग ने बिल सम्बंधित समस्याओं का लगाया शिविर


डीग 24 मार्च|सोमवार को अधीक्षण अभियंता डीग बी.एल. वर्मा के निर्देशानुसार आज दिनांक खोह में उपभोक्ताओं का बिल निस्तारण एवं बिल संबन्धि समस्याओं का कैम्प लगाया गया।
इस दौरान बिलों पर जमा राशि 8 लाख 5 हजार प्राप्त हुई एवं कुल 42 उपभोक्ताओं का बिल निस्तारण किया गया।
इसी तरह जनूथर में उपभोक्ताओं का बिल निस्तारण एवं बिल संबन्धि समस्याओं का कैम्प लगाया गया। जिनमें बिलों पर जमा राशि 1 लाख 50 हजार रूपया हुई।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता रामहंस मीणा, सहायक अभियंता हिम्मत सिंह ,कनिष्ठ अभियंता लवनीश कुंतल,फीडर इन्चार्ज मुरारीलाल,अशोक बवलू, विनोद, रामरतन,सुरेन्द्रसिंह , कनिष्ठ अभियंता जनूथर भूपेन्द्र इन्दोलिया, एवं फीडर कृष्णकान्त, उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें :  जीवन में बिना सामाजिक रीति नीति के आगे बढना मुश्किल है: देवेंद्र सिंह राठौड़
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now