कौशाम्बी।होलिका दहन के बाद जहां कौशांबी में लोग रंग बिरंगी होली खेल रहे थे वही होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को सदीपन घाट थाना में नियुक्त आरक्षी अनुराज सिंह यादव की सड़क दुर्घटना के कारण असामयिक दुखद मृत्यु हो गई थी संदीपन घाट थाना में नियुक्त आरक्षी अनुराज सिंह के सड़क दुर्घटना में मृत हो जाने से कौशांबी जनपद में दुखों का पहाड़ टूट गया पुलिस कर्मियों ने मृतक अनुराज सिंह यादव के परिजनों को सूचना दी सूचना पाकर परिजनों के घर में दुख का पहाड़ टूट पड़ा जैसे ही खबर परिजनों को मिली और जो जहां सुना वही लोगों के आंखों से दुखों के आंसू का ढेर बहता रहा ।परिजन कौशांबी आकर पुलिस लाइन गए जहां पर मृतक अनुराज सिंह यादव का पार्थिव शरीर रखा हुआ था पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के तमाम पुलिस कर्मियों ने विधिक प्रक्रिया द्वारा मृतक अनुराज सिंह यादव को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।