प्रयागराज पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ दो बदमाशों के पैर में लगी गोली लाखो नगद बरामद
प्रयागराज। सिविल लाइंस लूट कांड में फरार चल रहे बदमाशों व प्रयागराज पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्यवाही में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। बता दें कि सिविल लाइंस में दिनदहाड़े लूट कांड करने वाले बाइक सवार लुटेरों को इलाकाई पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो दोनों बदमाश हवाई फायर करते हुए भागने लगे जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और घायल होकर गिर गए। घायल बदमाशों को पुलिस टीम ने धर दबोचा और दोनों बदमाशों को अस्पताल ले गए जहां इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों के कब्जे से लगभग 8 लाख रुपए व प्री एक्टिवेटेड सिम भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि इन्हीं बदमाशों ने सीतापुर में भी 7 लाख 15 हजार लूटे थे। पुलिस के मुताबिक घटना से दो दिन पूर्व बदमाश जिले में आकर ठहरे थे और होटल में फर्जी आईडी लगाई थी। और दिनदहाड़े लूट कांड का अंजाम दिया था जो पुलिस बल के लिए सिर दर्द बना हुआ था और पूरे इलाके में बदमाशों की तलाश की जा रही थी जिसमें रविवार को पुलिस को सफलता हाथ लगी।
2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।