सवाई माधोपुर, 2 मई। जिला प्रशासन द्वारा संचालित रास्ता खोलो अभियान के तहत नायब तहसीलदार टोडरा नेतृत्व में शुक्रवार को ग्राम ढालोड़ा में सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
इस दौरान खसरा नंबर 97, 98, 99, 100, 104, 105 सिवायचक भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम हटवाकर सार्वजनिक रास्ते को सुगम किया गया। इस दौरान पुलिस जाब्ता थाना रवांजना डूंगर मौजूद रहा। टीम द्वारा अतिक्रमियों को भविष्य में दुबारा से अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद भी किया गया।
प्रशासन की इस तत्परता से किसानों और ग्रामीणों को उनके खेतों तक पहुंचने के लिए रास्ता पुनः उपलब्ध हो सका, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। रास्ता खोलो अभियान के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।