खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया उत्साह वर्धन
प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष यमुनानगर उमा वर्मा बारी ने मंगलवार को मां रामरती पूर्व माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ में खेलकूद एवं क्रीडा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लड़कियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष यमुनापार शंकरगढ़ प्रयागराज उमा वर्मा बारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उमा वर्मा बारी ने कहा देश में आज जो लड़कियों को मान सम्मान मिल रहा है उसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं ।लड़कियां आज देश के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रही हैं । इस कार्यक्रम में दो दर्जन से ज्यादा लड़कियों को सम्मानित किया गया ।उमा वर्मा बारी ने कहा आज लड़कियां जमीन से लेकर आसमान तक, हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं ।किचन से लेकर पार्लियामेंट को भी संभाल रही हैं ।लड़कियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। सम्मान पाने वाली लड़कियों में रंजना त्रिपाठी, रागिनी पटेल, सुधा यादव, पूजा यादव, दीपिका पांडे, पूनम यादव, पूनम त्रिपाठी, अनन्या लूथरा , वशु सिंह ,संध्या वर्मा, अंजली वर्मा ,नेहा सिंह, किंजल सुसरी आदि सम्मनित हुई।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।