कंबल वितरण में उत्साह दिखा


कंबल वितरण में उत्साह दिखा

तलवाड़ा, बांसवाड़ा, अरूण जोशी ब्यूरो चीफ: लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में लक्ष्मीनारायण ट्रस्ट मंडल के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। जनवरी के पहले सप्ताह में बढ़ती सर्दी ने हांड कंपा दिया है। इसको देखते हुए यह कार्यक्रम रखा गया। वैष्णव समाज अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम पहले गरीबों को अनाज वितरण कर आरंभ किया गया था जो आज तक करीब 16 वर्ष पूर्ण हो गए जो जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करते हुए। सहस्र टोलकिया ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने इस नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीन लोगों को जरूरत है उन्हें ठंड से बचाव के लिए यह सहारा बन जाता है। ऐसे सराहनीय कार्य समय स्माय पर होने चाहिए। अतिथि में कृष्णलाल जोशी व ध्रुव शंकर जोशी थे। कार्यक्रम में सहयोग कीर्तन मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर त्रिवेदी ने ओर भुवनेश किया। संचालन उपाध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी ने किया। आभार हीरालाल पंचाल ने व्यक्त किया।


यह भी पढ़ें :  अपोलो टायर के शोरूम को चोरों ने बनाया निशाना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now