प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाया गया


कुशलगढ| राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि आश्रम मोर कुशलगढ़ में नवीन सत्र 2024 -25 के लिए छात्रावास को संचालित करने हेतू आज मोर स्थित छात्रावास का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम वैदिक रीति से डॉक्टर जोहनसिह देवदा द्वारा हवन कर किया गया! हमारी प्राचीन परंपरा रही है कि किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए यह जरूरी है ऐसे में कल्याण आश्रम के छात्रावास का प्रवेश उत्सव आज संपन्न हुआ प्रवेश उत्सव में कल्याण आश्रम के प्रदेश सह मंत्री शंकरलाल एवं विष्णु कटारा मुख्य वक्ता रहे, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजयसिंह देवदा ने की। मुख्य वक्ता शंकरलाल ने कहा कि कल्याण आश्रम पूरे प्रांत में अनेक प्रकार के आयामों के माध्यम से जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर कार्य कर रहा है। इस कड़ी में आज आश्रम कुशलगढ़ का प्रवेश उत्सव है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में हमारा देश दिशा देने का काम कर रहा है रूस-यूक्रेन के युद्ध का उदाहरण देते हुए भारत की बढ़ती हुई ताकत को बताया एवं हमें भी इस दिशा में शिक्षा के साथ संस्कार आदि को मजबूत करते हुए देश हित, राष्ट्रहित, में आगे बढ़ते हुए कार्य करने की बात कही ! एवं उपस्थित सभी परिषद कार्यकर्ताओं एवं अभिभावकों से आग्रह किया कि यह छात्रावास आपका अपना है। एवं समय-समय पर अपने बच्चों की चिंता करते हुए आश्रम पर आय एवं एक अच्छे विद्यार्थी बनाने में आश्रम के साथ मिलकर सहयोग करें। कार्यक्रम में जिला मंत्री मालजी मईडा, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह मईडा, शिक्षा आयाम प्रमुख डॉक्टर जोहनसिंह देवदा, सुरक्षामंच संयोजक बहादुरसिंह डामोर, विभाग संगठन मंत्री धूलेश्वर भणात, श्रद्धा जागरण विभाग प्रमुख रमेश चरपोटा, जिलाश्रद्धा जागरण प्रमुख कृष्णागिरी महाराज, वेस्ताराम वसुनिया, कल्लू भाई डामोर, हुकला भाई, भुरजी भाई, दीपचंद महाराज, धनसिंह, गणपतलाल मुनिया, संगठन मंत्री वेलजी देवदा, पूर्व छात्र गोविंद गणावा, हीरालाल, प्रकाश मईडा, पवन, हमीरा भाई, आश्रम समिति अध्यक्ष मुकेश, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वेलजी देवदा ने किया। यह जानकारी धूलेश्वर भणात ने  दी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now