पर्यावरण जीवन का आधार – एडीजे सानिया हाशमी

Support us By Sharing

शाहपुरा|राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एक्शन प्लान के तहत तालुका विधिक समिति की अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सानिया हाशमी की अध्यक्षता में बुधवार को न्यायिक आवास परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
इससे पूर्व न्यायालय परिसर में भी वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश राजेश मीना और सिविल न्यायाधीश रोहित बेनीवाल ने पौधोरीपण किया।
इस मौके पर परिसर में पांच घने और छायादार पेड़ लगा कर शुरुवात की गई।
इस अवसर पर एडीजे सानिया हाशमी ने कहा कि लोगों को पर्यावरण की जानकारी होनी चाहिए । पर्यावरण हमारे आस-पास का वो माहौल है जिसमें हम रहते हैं और ये हमारे जीवन का आधार है। पर्यावरण प्रदूषण वर्तमान परिप्रेक्ष्य की सबसे बड़ी समस्या है। मानव समाज प्राकृतिक वातावरण को गंदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिसके परिणााम स्वरूप जीवन नकारात्मक रूप से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंगलों के कटने, अत्यधिक जनसंख्या वृद्धि के कारण वातावरण में बहुत से रासायनिक तत्वों की वृद्धि हुई है जो अनियमित वर्षा और ग्लोबल वार्मिंग का कारण बन रही है। एडीजे सानिया हाशमी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षा में भागीदारी करें और प्लास्टिक पॉलीथिन केरी बैग का उपयोग नहीं करने को कहा और उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने को कहा है।
इस अवसर पर
वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश राजेश मीना और सिविल न्यायाधीश रोहित बेनीवाल , वन विभाग से घेवर रायका, एडीपी हितेष शर्मा, लीगल एड से शिवराज धाकड़, न्यायालय स्टाफ गिरिराज उपाध्याय, विकास जैन, मिश्रीलाल तेली, दशरथ रैगर , राजेश नील,सर्वेश्वर मेघवंशी, मोहन बैरागी, भवर लाल शर्मा और नंदलाल रैगर , और मिश्रीलाल मीना आदि लोग उपस्थित रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!