शाहपुरा में मनाया पर्यावरण सरंक्षण दिवस, पौधे रोपित कर परिंडे बांधे
शाहपुरा क्षेत्र में सोमवार को पर्यावरण सरंक्षण दिवस मनाया गया। कुंडगेट उप्रावि में ब्लाॅक स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। अरनिया घोड़ा नर्सरी में सघन पौधरोपण किया गया। इसके अलावा अन्य संस्थाओं में भी पर्यावरण सरंक्षण का कार्यक्रम किया गया।
एसडीओ पुनित गेलड़ा की मोजूदगी एवं पीसीसी मेंबर संदीप जीनगर, संस्था प्रधाान देबीलाल बैरवा, रेंजर थानमल परिहार व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में एसडीओ ने पौधे लगा कर परिंडे बांधे। इस मौके पर एसडीओ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की जरूररत है।
संस्था प्रधान देबीलाल बैरवा ने कहा कि विद्यालय परिसर में प्राकृतिक जंगल विकसित है। यहां 52 प्रजातियों के करीब एक हजार पौधे संरक्षित है। पर्यावरण को बचाने के लिए कार्यक्रम कर बच्चों को प्रेरित किया जाता है।
रेंजर थानमल परिहार ने कहा कि नर्सरी में भी सधन पौधरोपण किया गया है।
इस मौके पर कार्यक्रम में संचिना कला संस्थान के अध्यक्ष रामप्रसाद पारीक, डीएमएफटी मेंबर राजकुमार बेैरवा, जीव दया सेवा समिति संयोजक अत्तू खां कायमखानी, किसान केसरी संघ अध्यक्ष सुर्यप्रकाश ओझा, पार्षद हमीद खां कायमखानी, उपप्रधानाचार्य अनिल बघेरवाल, पूर्व पार्षद प्रभु सुगंधी, शंकरलाल खटीक, सुनील मिश्रा, सलीम डायर, पुखराज जोशी, अंबेडकर मंच अध्यक्ष सुरेश घुसर, उमेश परिहार मौजूद रहे।
Moolchand Peshwani

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.