सवाई माधोपुर 26 नवम्बर। आचार्य नानेश शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय सवाई माधोपुर में संविधान दिवस 26 नवम्बर पर प्रश्नोŸारी एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. निधि जैन, कार्यक्रम प्रभारी कन्हैया लाल, कार्यक्रम सह प्रभारी डॉ. सुनील कुमार जैन ने संविधान का परिचय देते हुए इसकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला। साथ ही संविधान द्वारा राष्ट्र एवं समाज के निर्माण की कल्पना की सार्थकता को बताया।
इस दौरान भारतीय संविधान का सामान्य परिचय विषय पर आधारित 30 मिनट का प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया। छात्राध्यापिकाओं ने वर्तमान भारत में संविधान की आवश्यकता विषय पर निबन्ध लिखा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी.एड. प्रथम वर्ष से रचना मीना, द्वितीय स्थान पर बी.एड. प्रथम वर्ष से पूर्जा वर्मा, सोनिया वर्मा, बी.एड. द्वितीय वर्ष से मोना बैरवा, शिमला, मोनिका मीना तथा तृतीय स्थान पर खुुशी जैन रही जिन्हे पारितोषिक दिया गया।
कार्यक्रम के अन्त में संस्था निदेशक मुकेश जैन व प्राचार्य डा. निधि जैन ने संविधान की वर्तमान महत्ता व सुशासन में संविधान के औचित्य को बताते हुऐ सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।