सगतपुरिया श्याम मन्दिर में गरूड़ भगवान की स्थापना


सगतपुरिया श्याम मन्दिर में गरूड़ भगवान की स्थापना

कोटड़ी- पेसवानी। कोटड़ी तहसील के सगतपुरिया ग्राम में धार्मिक आस्था के केंद्र बिंदू सगतपुरिया श्याम मन्दिर में वैदिक मंत्रोचार के साथ ही विधि विधान से गरूड़ भगवान की स्थापना की गई है।
आयोजन समिति के प्रवक्ता विकास जोशी के अनुसार विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोचार के मध्य गरूड़ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न कराया गया। इससे पूर्व गरूड़ भगवान की गांव में कलश व शोभायात्रा निकाली गयी।
पंडित हरिशंकर शर्मा, सोहन जोशी, महेंद्र जोशी, महावीर भंवर जोशी, रामलाल गुर्जर, महेंद्र जोशी, बद्री गुर्जर, रोड गुर्जर, महावीर जोशी, जगदीश सुथार, जगदीश सुथार, महादेव गुर्जर, प्रमोद जोशी, महावीर जोशी, सूर्य प्रकाश जोशी, दुर्गा लाल त्रिवेदी, राजकुमार त्रिवेदी, राहुल जोशी, पवन जोशी, सुनील त्रिवेदी, सोहन सुथार, अजय जोशी की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोचार कराया गया तथा बाद में मूर्ति को प्रतिष्ठापित किया गया। बाद में प्रसादी का आयोजन कर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।


यह भी पढ़ें :  बौली उपखंड पर ब्लड बैंक खुले- प्रदेश मंत्री मीणा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now