किसान नेता राकेश त्रिपाठी ने जल निगम पर उठाए गंभीर सवाल
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर बारा तहसील दिवस पर अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी ने जल निगम पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम लखनपुर व हिनौती पांडेय में नीर निर्मल परियोजना के तहत 2018-19 में लगभग ढाई करोड़ रुपए की लागत से बोर और टंकी का निर्माण हुआ, लेकिन आज तक पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। यह एक बड़ा सवाल है कि आखिरकार इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को पानी क्यों नहीं मिल रहा है? अधिवक्ता त्रिपाठी ने जल निगम के अधिकारियों पर शासन के पैसों का गबन करने और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जल निगम के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा करते हुए ग्रामीणों के साथ धोखा किया है। अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी ने उच्च स्तर से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अविलंब जलापूर्ति कराने की मांग की है और कहा है कि ग्रामीणों को पानी का अधिकार है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भ्रष्ट जल निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई करके जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू कराई जाए। अगर एक सप्ताह के अंदर जल आपूर्ति नहीं शुरू कराई गई तो संगठन अनिश्चितकालीन जन आंदोलन करने को बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और विभाग की होगी।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।