खंड विकास अधिकारी से की गई शिकायत जांच कर दिया कार्यवाही का भरोसा
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर विकासखंड शंकरगढ़ के पूरे बघेल ग्राम पंचायत में अधूरी नाली निर्माण की शिकायत खंड विकास अधिकारी से की गई है।पूरे बघेल गांव निवासी एक प्रार्थी ने खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ रामविलास राय को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि पूरे बघेल ग्राम पंचायत में कुछ साल पहले नाली का निर्माण कराया गया था। उक्त नाली कुछ दूर तक पक्की बनाई गई लेकिन यह नाली पूरी तरह से नहीं बन पाई जिससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है । प्रार्थी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021–22 में 3 लाख 93 हजार की अनुमानित लागत से गोवरहा के घर से कल्लू के घर तक बनने वाली पक्की नाली अनियमितता की शिकार हो गई। प्रार्थना पत्र में शक जताया गया कि उक्त नाली का पूरा पैसा भी निकाल लिया गया है। और उसे अधूरी छोड़ दिया गया है। इस विषय पर खंड विकास अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।