प्रत्येक दिन प्रातः कालीन भगवान भोलेनाथ का होता है भव्य श्रृंगार पूजन व आरती


प्रत्येक दिन प्रातः कालीन भगवान भोलेनाथ का होता है भव्य श्रृंगार पूजन व आरती

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर तरहार क्षेत्र के लालापुर मनकामेश्वर धाम में ब्रह्म मुहूर्त में प्रत्येक दिन अलग अलग-अलग स्वरूपों में भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार पूजन आरती समिति के लोगों के द्वारा किया जाता है। आरती समिति के अध्यक्ष आशीष शुक्ला ने बताया कि हम लोग प्रत्येक दिन ईश्वर की असीम अनुकंपा से निर्बाध रूप से यह आरती पूजन का कार्यक्रम संचालित करते चले आ रहे हैं कृपा बनी रही तो प्रभू की सेवा करते ही रहेंगे।

मनकामेश्वर धाम भोलेनाथ की महिमा ही कुछ ऐसी है जो एक बार भगवान भोलेनाथ का दर्शन मात्र ही कर लेने से कल्याण हो जाता है। श्रावण मास में तो यहां की बहुत बड़ी महिमा है यहां प्रत्येक दिन कांवरियों का जत्था
आता है। श्रावण मास का पुरुषोत्तम मास तो ऐसा है जिसमें भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही सहज है। यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सहज ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आरती समिति के अध्यक्ष आशीष शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक दिन भगवान भोलेनाथ का भस्म से श्रृंगार किया जाता है। तत्पश्चात् आरती होती है।
आरती में आशीष शुक्ला,विजय मिश्रा उर्फ बल्लू, बोडा भाई, मनसुख पाण्डे, सीताराम पाण्डे, देवी महराज,जुगुन त्रिपाठी,रवी,चंदा, श्रृंगार सेवक शंकर विश्वकर्मा, मंगला प्रसाद तिवारी सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित होते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now