सवाई माधोपुर: IFWJ की जिला कार्यकारिणी घोषित, राजेश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ विस्तार


संगठन की मजबूती के लिए नई टीम को सौंपी गई जिम्मेदारी, सूचना केंद्र में आयोजित हुई बैठक

सवाई माधोपुर।पंकज शर्मा। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) की जिला स्तरीय बैठक का सफल आयोजन जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र पर किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन के विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

नई कार्यकारिणी की घोषणा जिला प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए जिला कार्यकारिणी के नामों की घोषणा की है। इस नई टीम में अनुभवी और ऊर्जावान पत्रकारों को शामिल किया गया है:

  • सलाहकार मंडल: राजमल जैन, हरक चंद जैन, सत्यनारायण जैन।

  • महासचिव: राजेश कुमार गोयल।

  • कोषाध्यक्ष: रोहित गुप्ता।

  • उपाध्यक्ष: जिया उल इस्लाम, श्याम सुंदर शर्मा, सीता राम चौधरी, सुरेंद्र शर्मा।

  • सचिव: जितेंद्र जैन, नईम अख्तर, शादाब अली, पंकज शुक्ला, मुकेश जैन।

  • प्रवक्ता: नरेंद्र शर्मा।

  • कार्यकारिणी सदस्य: सुनील शर्मा, पवन मेहता, निर्मल सैन, महेश शर्मा, शादाब अली।

संगठन हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के सभी उपखंडों के अध्यक्ष और सचिव जिला कार्यकारिणी में सादर आमंत्रित सदस्य रहेंगे। इसके अलावा, पत्रकारों के कल्याण के लिए एक ‘जिला स्तरीय फंड’ बनाने का भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।

जिला महासचिव राजेश गोयल ने जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी टीम एकजुट होकर पत्रकार हितों की रक्षा करेगी। जल्द ही सभी उपखंडों में नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु दौरों का कार्यक्रम तय किया जाएगा। इस दौरान खंडार अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा सहित जिले के कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now