बांसवाड़ा| विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों एवं विप्र फाउंडेशन अखण्ड अन्न क्षेत्र की संयोगिता कामिनी जी के नेतृत्व में शानदार भजन गरबे का आयोजन श्री नाथ टेकरी मोहन कॉलोनी में सम्पन्न हुआ जिसमें विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ कीर्ति आचार्य की अध्यक्षता एवं चंद्रिका शर्मा के मुख्य आतिथ्य, कोकिला जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ इस फागोत्सव गायन में कामिनी नागर दर्शना त्रिवेदी पायल त्रिवेदी कविता हीना नागर शालिनी ने गीत भजन और गरबो से होली फागोत्सव में धूम मचा दी जिसमें सुरों में ढाला हार्मोनियम से पूष्पेंद्र नागर और ढोलक की तान पंकज त्रिवेदी और जयेश नागर ने दी जिसमें विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने गरबे खेले और भजनों का लाभ लिया व्यवस्था में अनीता बरखा जोशी संध्या पंड्या सपना व्यास सहयोगी रहे। रश्मि पुष्पा व्यास शकुंतला जोशी संतोष उपाध्याय कोकिला ममता अधिकारी निशा जोशी आदि सहित बड़ी संख्या मे मातृ शक्ति उपस्थित रही अतिथि स्वागत समस्त विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने किया आभार विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री बरखा जोशी ने दिया|