20 हजार से अधिक समाज के लोगों ने भाग लिया अतिथियों का किया सम्मान
गंगापुर सिटी|अग्रवाल समाज के नई अनाज मंडी परिसर में रविवार को अग्रवाल समाज का सामूहिक सहभोज कार्यक्रम समारोह में गंगापुर क्षेत्र सहित बाड़ी धौलपुर करौली सवाई माधोपुर जिले के अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया सामूहिक सहभोज की तैयारीयों के लिए अग्रवाल समाज गंगापुर सिटी की तीनों इकाइयां जी जान लगाकर जुटी हुई थी उसी के अनुरूप सामूहिक सहभोज में 20 हजार से अधिक अग्रवाल समाज के परिवारों ने भाग लेकर सामाजिक एकता का परिचय दिया कार्यक्रम में महिला संगठन बखूबी जिम्मेदारी संभाली एवं महिला पंडाल की जिम्मेदारी लेकर प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्यक्रम समापन तक कार्य में जुटी रही भोजन वितरण में 24 स्टालों पर प्रत्येक इकाई को भोजन वितरण की व्यवस्था दी गई व्यापार मंडल के द्वारा कार्यक्रम में आने वाले सभी अग्रवालों को ठंडाई पिलाकर स्वागत किया लक्ष्मी नारायण युटीआई द्वारा सभी आगुंतकों को काफी एवं चाय की व्यवस्था की सतीश पिलाता द्वारा सभी के लिए स्वागत में सौंफ, सुपारी आदि उपलब्ध करवाई सहभोज कार्यक्रम स्थल पर बाल मेला लगाया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बाल मेले में पॉपकॉर्न बैलून गुड़िया के बाल झूला लंबी कूद झूला एवं चकरी का बच्चों ने जमकर आनंद लिया सामूहिक सेवक संयोजक ओमप्रकाश धर्म कांटा एवं भोजन संयोजक मुकेश सर मथुरा, भोजन वितरण संयोजक राकेश लाला बजाज व्यापार मंडल अध्यक्ष गोविंद गुप्ता रामचरण ठीकरिया कमलेश बैराड़ा कमलेश खिदरपुर राधा मोहन गोयल प्रेमचंद तलवाड़ा हरिमोहन कैलाश दिनेश सतीश आदि समाज के टीम सहयोगी प्रातः 8:00 बजे से ही कार्यक्रम की व्यवस्था में जुटे हुए थे अग्रवाल समाज की तीनों युवा अग्रवाल संगठन इकाइयां वाहन पार्किंग भोजन वितरण जल वितरण मंच पर व्यवस्थित ढंग से प्रशंसनीय कार्य एकजुट होकर कर रहे थे कार्यक्रम समारोह पर अतिथियों का मंच बनाकर स्वागत किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं डॉ, योगेश सिंघल न्यूरो सर्जन झुंझुनू जिला कलेक्टर अरुण गर्ग रहे विशिष्ट अतिथि संजय गोयल हरि प्रसाद मच्छीपुरा श्रीमती लीला देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद कंजौली डॉ शैलेंद्र गोयल अध्यक्षता पूर्वी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग द्वारा की गई सभी अतिथियों को माला व साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग ने कहा कि गंगापुर अग्रवाल समाज की एकता का परिचय गंगापुर में निकाली गई कुलदेवी महालक्ष्मी की शोभा यात्रा मैं ही मालूम हो गया यहां की शोभा यात्रा पहले स्थान पर रही थी कार्यक्रम समारोह में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर प्रधान मंजू गुर्जर यूपी जिला कलेक्टर विजेंद्र मीणा ने भी शिरकत की और अग्रवाल समाज के सामूहिक सह भोज कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इतना बड़ा आयोजन भव्य रूप में बेहतर करना यह अग्रवाल समाज ही कर सकता है कार्यक्रम में धौलपुर करौली सवाई माधोपुर बोली खिरनी बालेर खंडार वजीरपुर भाड़ोती मलारना बरनाला बामनवास सहित सभी तहसीलों की इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया सभी अतिथियों का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चंद गुट्टा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र गर्ग जिलाध्यक्ष गोविंद प्रसाद बरनाला उपसभापति दीपक सिंघल समाज समिति अध्यक्ष मोहनलाल मिर्जापुर समाज अध्यक्ष लक्ष्मी महोली उदेई मोड़ समाज समिति अध्यक्ष दुर्लभ गोयल वित्त संयोजक मदन मोहन गोठरा व्यापार मंडल अध्यक्ष गोविंद गुप्ता मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश मंगल प्रचार प्रसार संयोजक मनोहर लाल राजकुमार गोयंका सुरेंद्र मित्तल आदि समाज के पदाधिकारीयों ने सभी अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया कार्यक्रम समारोह में शिक्षा पर आधारित नाटक का बहुत शानदार प्रस्तुति दी गई वृंदावन से आए सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा राम दरबार,बाबा खाटूश्याम, राधा कृष्ण रासलीला की शानदार प्रस्तुति देकर सभा पर मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ महाराजा अग्रसेन कुलदेवी महालक्ष्मी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर की गई मंच संचालन नवीन मित्तल द्वारा किया गया इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में समाज के लोगों की एकता का सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।