अनाज मण्डी में बिक्री के लिए आई किसानों की कपास में लगी आग, लाखों रूपए का हुआ नुकसान


अनाज मण्डी में बिक्री के लिए आई किसानों की कपास में लगी आग, लाखों रूपए का हुआ नुकसान

कामां। कस्बें के कोसी रोड स्थित अनाज मण्डी में बिक्री के लिए आई कपास में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर नगर पालिका के दमकल ने पहुंचकर आग पर भारी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। आग से तीन किसानों की करीब 21 क्विटल कपास जल कर राख हो गई।
अनाज मण्डी में मक्खन लाल एण्ड संस की फर्म पर उत्तर प्रदेश के गोवर्धन थाने के गांव मुडसेरस निवासी पोपसिंह,गोवर्धन थाने के गांव अकातिया का नगला निवासी कासम मेव व रासिद मेव की करीब 21 क्विटल कपास की फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसकी सूचना नगर पालिका को दी गई। जिसपर नगर पालिका मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से तीनों किसानों का करीब डेढ लाख रूपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।


यह भी पढ़ें :  परमवीर चक्र मनोज पाण्डे बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी होने के साथ-साथ दृढसंकल्पित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now