सवाई माधोपुर 2 अक्टूबर। जिला मुख्यालय पर अनाज मण्डी परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्डार विधायक जितेन्द्र गोठवाल रहे।
इस अवसर पर गोठवाल ने किसानों के साथ विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। इस अवसर पर अनाज मण्डी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।