विधवा महिला को दी आर्थिक सहायता
खिरनी 15 सितम्बर। जोलंदा पंचायत के महेश्वरा गांव के दयाराम बैरवा ने गांव की विधवा महिला को 51 सौ रूपये की सहयोग राशि देकर समाज के लोगो से भी सहयोग करने की अपील की।
गौरतलब है कि 7 सितम्बर को करेल निवासी रामदास बैरवा पुत्र किशन लाल बैरवा अपने ससुराल महेश्वरा से अपनी पत्नी को लेकर अपने गांव करेल जा रहा था। इसी दौरान भाड़ौती में उसकी बाईक थ्रेसर से टकरा गई और उसकी सामान्य चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के दो लड़कियां व एक छोटा लड़का है। दयाराम बैरवा ने उसके घर जाकर मृतक की पत्नी व परिवार को ढांढस बंधाते हुए 51 सौ रूपये की राशि प्रदान की। वहीं समाज के युवाओं से सोशल मीडिया के माध्यम से गरीब परिवार को आर्थिक सहायता करने की अपील की।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।