सवाई माधोपुर 21 जुलाई। श्रीराम विकास संस्थान सवाई माधोपुर के द्वारा संचालित विवेकानंद छात्रावास, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरियालो राजस्थान के अंतर्गत पांच दिवसीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
संस्थान के अध्यक्ष श्रीराम शर्मा ने बताया कि प्रथम दिवस पौधारोपण कैरियर प्वाइंट स्कूल और राजनगर के खेल मैदान में किया गया। जिसमें संस्थान के अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, कैरियर प्वाइंट स्कूल संचालक देवेंद्र हाडा, छात्रावास संचालक ज्योति शर्मा आदि उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन विभिन्न शिक्षण संस्थानों सहित सार्वजनिक पार्कों, खेल मैदान आदि में पौधारोपण के साथ उनकी सुरक्षा हेतु संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। पौधारोपण के दौरान संस्थान के अध्यक्ष श्रीराम शर्मा ने छात्रों को पौधों की सुरक्षार्थ शपथ दिलवाकर पेड़ बचाओ, खुशहाली लाओ के नारे लगवाए।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।