गंगा नदी में एक दूसरे को बचाने में डूबे पांच किशोर
प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। शहर के शिवकुटी इलाके में मेहंदौरी एसटीपी के नजदीक शुक्रवार को दोपहर में गंगा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से एक दूसरे को बचाने के चक्कर में पांच किशोर डूब गए। मिली जानकारी के मुताबिक यह सभी बच्चे लगभग 16 से 18 वर्ष के बीच के थे। डूबने की जानकारी होने पर मेहंदौरी कॉलोनी का हूजूम टूट पड़ा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी पांचो किशोर काल के गाल में समा चुके थे। सूचना पर मुकामी पुलिस पहुंची और गोताखोरों को गंगा में उतारा गया एक-एक करके सभी पांचो किशोरों आकाश, गिरधारी, मुलायम, नंदू व प्रियांशु के शव निकाल लिये गए। पूरे इलाके में कोहराम मच गया परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मुकामी पुलिस ने पांचो किशोरों के शव पोस्टमार्टम के लिए चीर घर भेज दिया ।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।