विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सवाई माधोपुर 17 दिसम्बर।। भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना जानकारी प्रत्येक पंचायत और नगरीय क्षेत्र की अंतिम छोर मे बैठे हुए व्यक्ति के पास पहुंचे इसके लिए आज भारत सरकार द्वारा राजस्थान मे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ राजीव गांधी प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय से किया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे खण्डार विधायक जितेन्द्र गोठवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, प्रधान नरेंद्र चैधरी उपस्थित रहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया, उससे पहले राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी वर्चुअल माध्यम से प्रदेशवासियों को मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में संबोधित किया। सवाई माधोपुर जिले के विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ को विधायक जितेन्द्र गोठवाल, जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित और प्रधान नरेन्द्र चैधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद जैन, विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक अशोकराज मीणा, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन, बजरिया मंडल अध्यक्ष नीलकमल जैन, महामंत्री आकाश भारद्वाज, कन्हैयालाल सैनी, प्रणव गौतम, कुंडेरा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, महामंत्री भगवान सैनी, ग्रामीण मंडल महामंत्री पृथ्वीराज मीणा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, आइटी जिला संयोजक मुकेश शर्मा, सहसंयोजक सतीश शर्मा, मनीष जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवल सैनी, सोनू जायसवाल, तेजराम मीणा, विस्तारक लाखन मीणा, बरवाड़ा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, अमन चैधरी, नवल चैधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now