सवाई माधोपुर 16 अप्रैल। गर्मी के मौसम मे पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था के तहत उड़ान समूह ने 16 अप्रैल को परिण्डा अभियान की शुरूआत की।
समूह के नीरज अकेला पार्षद ने बताया कि इसके अन्तर्गत बुधवार को अभियान का शुभारंभ कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डाक्टर किरोड़ी लाल मीणा द्वारा उपनिदेशक उद्यान, फूल उत्कृष्टता केन्द्र कार्यालय मे पांच परिण्डे बांधकर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यालय के कर्मचारियों से परिण्डो में नियमित रूप से पानी भरने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उड़ान समूह की परिण्डा अभियान एक सराहनीय पहल है जिसके द्वारा हम भीषण गर्मी मे पक्षियों को जल उपलब्ध करवाकर कर इनकी जान बचा सकते हैं। इससे बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है, सभी लोगों को अपने घर या आसपास छाया दार वृक्ष पर परिण्डे बांधने चाहिए।
उड़ान समूह द्वारा गर्मी के मौसम मे परिण्डा अभियान गत आठ वर्षों से लगातार संचालित किया जा रहा है इस वर्ष उड़ान समूह व डी. एस. इन्स्टिट्यूट सीकर के सामूहिक प्रयास से इस पावन पहल को आगे बढ़ाते हुए 1100 परिण्डे बांधने का लक्ष्य रखा गया है

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।