राम बारात में उमडा श्रद्धा का सैलाब, स्वागत में बिछाए पलक पांवडे

Support us By Sharing

अवधपुरी से पहुंची रामजी की बारात जनकपुरी, राम बारात में उमडा श्रद्धा का सैलाब, जगह जगह स्वागत में बिछाए पलक पांवडे

गंगापुर सिटी। श्री राम कथा सेवा समिति गंगापुर सिटी के तत्वाधान में यहां किरण पैलेस में चुन्नी नाका के पास में आयोजित की जा रही श्री राम कथा के दौरान गुरुवार शाम को शहर के प्रमुख मार्गों से होकर राम बारात निकाली गई। राम बारात का स्वागत करने के लिए शहरवासी उमड़ पड़े और दर्जनों जगहों पर राम बारात का भव्य स्वागत किया गया। राम बारात की शुरुआत अवधपुरी बालाजी चौक से हुई। यहां पर पहले विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और इसके बाद बैंड बाजा के साथ राम बारात अवधपुरी से जनकपुरी किरण पैलेस के लिए शुरू हुई। राम बारात में भव्य और आकर्षक झांकियां सजाई गई। इनमें शोभायात्रा में गणेशजी, रामदरबार, गुरु वशिष्ठ व राजा दशरथ, राम जानकी आदि की सजीव झांकी सजाई गई वही आगे आगे बैलगाड़ी में रामधुनी करते हुए राम भक्त ढोल, नगाड़ों के साथ चल रहे थे।
बारात में शामिल पुरुष व महिलाएं नाचते, गाते चल रहे थे। राम बारात के कार्यक्रम स्थल जनकपुरी किरण पैलेस पहुंचने पर बारातियों का पुष्प वर्षा कर इत्र लगाकर और अल्पाहार कराकर जोरदार स्वागत किया गया।
श्री राम सेवा समिती द्वारा आयोजित श्री राम बारात में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं सभापति शिवरतन अग्रवाल सहित हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम श्री हरि विष्णु के दस अवतारो में से सातवें अवतार थे। बारह कलाओं के स्वामी श्रीराम का जन्म लोक कल्याण और इंसानो के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करने के लिए हुआ था। श्रीराम को हिन्दू धर्म के महानतम देवताओं की श्रेणी में गिना जाता है। वे करुणा, त्याग और समर्पण की मूर्ति माने जाते है। उन्होंने विनम्रता, मर्यादा, धैर्य और पराक्रम का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण संसार के सामने प्रस्तुत किया है। गंगापुर सिटी की समस्त जनता जनार्दन का आभार जिन्होंने राम विवाह महोत्सव में सम्मिलित होकर श्री राम बारात को सफल बनाया|


दर्जनों जगहों पर किया राम बारात का स्वागत बारातियों के स्वागत में बिछाए पलक पांवडे

नगर परिषद की तरफ से सभापति शिवरतन अग्रवाल के नेतृत्व में राम बारात का स्वागत किया गया। राम बारात पर पुष्प वर्षा कर एवं खीर का प्रसाद वितरित कर स्वागत किया गया। इसके अलावा मरजिया परिवार डॉ अभिषेक, डॉ श्याम मुखर्जी मंच की ओर से राहुल गोयल, महंत कटला, खारी बाजार में अग्रवाल समाज समिति गंगापुर सिटी की ओर से अध्यक्ष घनश्याम बजाज, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र गर्ग, राधेश्याम बुकसेलर, मांगीलाल, प्यारेलाल गर्ग ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही शोभायात्रा मार्ग पर बिहारी सपोटरा, दीनदयाल बीओबी, संजय गोयल मेडिकल, श्री श्याम ज्वैलर्स, डॉ अवधेश मरजिया, सुभाष रेडीमेड, पंकज एचपी गैस, सभापति शिवरतन अग्रवाल, ओमप्रकाश सरमथुरा सहित विभिन्न व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने स्वागत द्वार लगाकर पुष्प वर्षा कर राम बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया।

शोभायात्रा में ये हुए शामिल

राम बारात की शोभायात्रा में संयोजक मदन मोहन गुप्ता गोठरा, सहसंयोजक गोविन्द प्रसाद गुप्ता टोकसी, सुरेशचंद खुटला, राम बारात संयोजक राकेश कुमार गुप्ता, झांकी संयोजक दिनेशचंद्र गुप्ता, अनिल बैग, यजमान गिर्राज प्रसाद गुप्ता, महेश आरडया, संजय ठीकरिया, नरदेव प्रॉपर्टीज, महेंद्र गर्ग, लक्ष्मीनारायण प्रॉपर्टी, दिनेश मेडी, रामचरण ठीकरिया, विजय मित्तल, दिनेश कुनकटा, हरिओम भगत, चन्द्रभान स्वास्तिक, महेश आरडेया, सुरेन्द्र मित्तल, राकेश गुप्ता, विष्णु सिंघल, लक्ष्मण अध्यापक, सतीश पीलोदा, कैलाश गुप्ता, दीनदयाल बीओबी आदि शामिल थे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!