कामां में विराजित देवी मन्दिरों में दर्शन करने वाले भक्तों का सैलाब


माता के द्वार आस्था का सैलाब
कामां में विराजित देवी मन्दिरों में दर्शन करने वाले भक्तों का सैलाब

कामां। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है और कन्या पूजन किया जाता है। आदिशक्ति श्रीदुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गौर वर्ण है इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार अपनी कठिन तपस्या से मां ने गौर वर्ण प्राप्त किया था।
पण्डित संजय लवानिया ने बताया कि आदि शक्ति देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा करने से सभी ग्रहदोष दूर हो जाते हैं। मां महागौरी का ध्यान-स्मरण,पूजन-आराधना से दांपत्य सुख, व्यापार, धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है। मनुष्य को सदैव इनका ध्यान करना चाहिए,इनकी कृपा से आलौकिक सिद्धियों की प्राप्ति होती है। ये भक्तों के कष्ट जल्दी ही दूर कर देती हैं एवं इनकी उपासना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। ये मनुष्य की वृतियों को सत्य की ओर प्रेरित करके असत्य का विनाश करती हैं। भक्तों के लिए यह देवी अन्नपूर्णा का स्वरूप हैं इसलिए अष्टमी के दिन कन्याओं के पूजन का विधान है। ये धन, वैभव, अन्न-धन और सुख-शांति की अधिष्ठात्री देवी हैं। माना जाता है कि महागौरी की पूजा करने से घर के सभी क्लेश दूर हो जाते हैं। महागौरी ने कैलाश पर्वत को सुंदर सजाया और अपना आशियाना बनाया। महागौरी और भोलेनाथ कैलाश पर्वत पर रहते हैं। इसलिए कहा जाता है कि महागौरी की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now