महीनो से जल निगम का मोटर खराब जल आपूर्ति ठप जिम्मेदार खामोश
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर विकासखंड जसरा क्षेत्र के गड़ैया गांव में पंप नंबर 2 में जल निगम का मोटर खराब होने की वजह से जल आपूर्ति ठप हो गई है। लापरवाही के कारण गड़ैया गांव जारी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है जिससे लोगो के घर मे पीने का पानी तक नही है। कनेक्शन धारियों का कहना है कि विगत महीनों से जल निगम का मोटर खराब हो गया है। जबकि इस जल निगम से लगभग कई कनेक्शन धारियों को जलापूर्ति की जाती है। लेकिन ठप जलापूर्ति के कारण ग्रामीण दर दर भटक रहे है।पेयजल जलापूर्ति न होने से लोगों में नाराजगी है।क्षेत्र के जारी गडैया कला , खुर्द , समेत गाँव के लोग जलापूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगो ने बताया कि मोटर खराब होने की वजह से समस्या बढ़ी है। जिससे तीनो ग्राम पंचायतो में लगा दर्जनों से अधिक हैण्डपम्प ख़राब पड़ा हुआ है मगर जिम्मेदार खामोशी की चादर ओढ़ कर कुंभकरणी निद्रा में मस्त हैं।
राजदेव द्विवेदी

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।