बच्चों की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा ललही छठ का व्रत किया विधिवत पूजा अर्चना
हल षष्ठी को बलरामजी जयंती व ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है
प्रयागराज। बलराम जयंती के अवसर पर हल षष्ठी ललही छठ की पूजा बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख किया। गांव से लेकर नगर शहरों तक मंगलवार को हल छठ की पूजा करती महिलाएं देखी गई । जसरा, बारा , लोहगरा, शिवराजपुर, बेनीपुर लखनपुर, गाढ़ा कटरा, शंकरगढ़ आदि बाजारों में और गांव-गांव में बड़ी धूमधाम से ललही छठ का पर्व मनाया गया।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्म हुआ था। हल षष्ठी के त्योहार पर महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रख कर पूजन करती हैं। यह पर्व देश के उत्तरी ,पूर्वी भागों में विशेष रूप से मनाया जाता है। हल षष्ठी को बलरामजी जयंती और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।