सियाराम शिक्षक संघ की ब्लॉंक कार्यकारिणी का गठन


नदबई, 29 सितम्बर।यहां गायत्री शक्तिपीठ पर प्रदेश सरंक्षक श्यामसिंह जघीना, पर्यवेक्षक यादवचंद लवानिया, पूनम चतुर्वेदी व चुनाव प्रभारी मुकेश पाराशर की मौजूदगी में सियाराम शिक्षक संघ की ब्लॉंक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राजेन्द्र जिलेदार को निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि, अंकुर जिंदल ब्लॉंक मंत्री, कपिल लवानिया कोषाध्यक्ष, हनुमान गुर्जर कार्यालय अध्यक्ष, रामविजय सिंह कार्यालय मंत्री, मौसम कुम्हार महिला उपाध्यक्ष, रेखा सिंह व बीना शर्मा महिला मंत्री, लक्ष्मन उपाध्याय व गिरधारी लवानिया संरक्षक मंडल व पन्नालाल शर्मा को सभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में उमेश कुमार, रामकरण मीणा, धीरसिंह गुर्जर, यशपाल, वंदना फौजदार, लालतेश शर्मा, नन्दलाल फौजदार, जितेन्द्र फौजदार, विष्णु शर्मा, मंजू शर्मा, विष्णु भगवान कटारा, विक्रम सिंह व कुलदीप भातरा को शामिल किया गया। बाद में शिक्षक संघ सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।


यह भी पढ़ें :  निजी विद्यालय में घुसकर वृद्ध के साथ मारपीट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now