पंजाबी मौहल्ला स्थित श्रीराम मन्दिर में सर्वसमाज की बैठक आयोजित
नदबई। कस्बे में पंजाबी मौहल्ला स्थित श्रीराम मन्दिर में गुरुवार को मुखराम पटैल की अध्यक्षता में सर्वसमाज की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जगदीश मेहन्दीरत्ता व अचल सिंह राणा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। बैठक में मुख्यरूप से आगामी एक फरवरी को हिन्दू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लेते हुए 41 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इससे पहले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बाद में ओमप्रकाश सिनसिनवार अध्यक्ष, सुभाष सोनी, सियाराम जांगिड़ व विक्रम फौजदार को उपाध्यक्ष, मदनमोहन उपाध्याय सचिव व नीरज अरोडा को कोषाध्यक्ष नियुक्त करते हुए 41 सदस्यीय समिति गठित की गई। बाद में नवनिर्वाचित समिति सदस्यों ने हिन्दू सम्मेलन को लेकर सर्वसमाज के लोगों को सहयोग करने का आहृवान किया।