सूरौठ। अहमदाबाद के पूर्व मेयर एवं गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मत सिंह पटेल सोमवार को सूरौठ पहुंचे। हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि पूर्व मेयर पटेल ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजीव शुक्ला के पिता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीनदयाल शुक्ला के निधन होने पर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इसके अलावा पटेल ने कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की तथा संगठन सम्बंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पूर्व मेयर एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पटेल दोपहर बाद सूरौठ कस्बे में एसबीआई बैंक के पास प्रदेश कांग्रेस सचिव राजीव शुक्ला के निवास पर पहुंचे तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय दीनदयाल शुक्ला की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

