कांग्रेस छोड़कर आए लोगों को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने दिलाई भाजपा की सदस्यता


कांग्रेस छोड़कर आए लोगों को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

कुम्हेर में कांग्रेस के दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भाजपा का पटका और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर दिलाई सदस्यता

कुम्हेर। कुम्हेर के सीही में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं डीग कुम्हेर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ शैलेश दिगम्बर सिंह ने आजऊ के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सिंह, कांग्रेस छोड़कर आने वाले विनोद सिंह, ब्रजमोहन सिंह , ओमप्रकाश, अजब सिंह, रामकुंवर हवलदार, निरंजन सिंह, रन्नो , गिरधारी सिंह, ईश्वर सिंह, राजेन्द्र सिंह, दिगम्बर सिंह, महेश सिंह सहित अन्य लोगों को भाजपा का पटका और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सदस्यता दिलाई।
इससे पूर्व विनोद सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉ. शैलेश सिंह का चांदी का मुकुट, साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि राजस्थान में कानून नाम की कोई चीज नही बची है, आए दिन हत्या बलात्कार की खबरें आना आम बात हो गई है। सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम पर है। राजस्थान की जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है। जनता इस निरंकुश निकम्मी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने तैयार है। डीग-कुम्हेर की सरदारी भी परिवर्तन का मन बना चुकी है।


यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय लोक अदालत में समझाइस से हुआ प्रकरणों का निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now