सवाई माधोपुर 17 फरवरी। भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर जिला मुख्यालय पर हुई भाजपा की बैठक में पर्यवेक्षक अशोक परनामी की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी भाजपा नेत्री चंद्रकांता मेघवाल ने पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मान सिंह गुर्जर को सवाई माधोपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
जानकारी के अनुसार भाजपा के सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष के लिए करीब 14 वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने आवेदन किया था। अशोक परनामी ने सभी से चर्चा कर सर्वसम्मति से मान सिंह गुर्जर के नाम पर लगाई मोहर। घोषणा के बाद सभी भाजपाइयों ने मान सिंह गुर्जर को बधाई दी।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।