श्री राम बारात में शामिल हुए पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं सभापति शिवरतन अग्रवाल
गंगापुर सिटी। श्री राम सेवा समिती द्वारा आयोजित श्री राम बारात में शामिल हुए पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं सभापति शिवरतन अग्रवाल।
पूर्व विधायक एवं सभापति ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम श्री हरि विष्णु के दस अवतारो में से सातवें अवतार थे। बारह कलाओं के स्वामी श्रीराम का जन्म लोक कल्याण और इंसानो के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करने के लिए हुआ था। श्रीराम को हिन्दू धर्म के महानतम देवताओं की श्रेणी में गिना जाता है। वे करुणा, त्याग और समर्पण की मूर्ति माने जाते है। उन्होंने विनम्रता, मर्यादा, धैर्य और पराक्रम का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण संसार के सामने प्रस्तुत किया है। गंगापुर सिटी की समस्त जनता जनार्दन का आभार जिन्होंने राम विवाह महोत्सव में सम्मिलित होकर श्री राम बारात को सफल बनाया|
नगर परिषद की तरफ से सभापति शिवरतन अग्रवाल के नेतृत्व में राम बारात का स्वागत किया गया। राम बारात पर पुष्प वर्षा कर एवं खीर का प्रसाद वितरित कर स्वागत किया गया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।