वार्ड नं 20 में स्थित कोली पाड़े में गणेश महोत्सव में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं सभापति शिवरतन अग्रवाल शामिल हुए
अवसर पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं सभापति शिवरतन अग्रवाल ने गणपति पूजन उत्सव में शामिल हुए। गाजे-बाजे, ढोल- ताशे के संग नाचते- झूमते बच्चों ने पुष्प अर्पित करते हुए गणपति बप्पा मोरया के जमकर जयघोष करते हुए उनकी प्रतिमा स्थापित की गई। वॉर्ड नं 20 पूरा भक्तिमय हो गया। भक्ति-भाव से विधिवत पूजन- अर्चन के पश्चात भगवान गणेश की महा आरती की गई।
मौके पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्यनीय माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य विवाह, गृह प्रवेश, और भूमि पूजन आदि से पहले गणेश जी की पूजा करके आगे का विधि विधान किया जाता है। निश्चित रूप से संस्कृति और सभ्यता से बच्चों को रूबरू कराया जाना बच्चों के चारित्रिक विकास में मददगार साबित होगा।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।