हिंडौन में कुएं में मिला युवती का शव; पूर्व विधायक बोले राज्य सरकार के लचर कानून व्यवस्था से गई बेकसूर की जान
गंगापुर सिटी :–हिंडौन सिटी नादोती थाना के भीलवाड़ा मोड़ स्थित गुरुवार सुबह युवती का शव मिला|मृतका के चेहरे पर एसिड के स्पॉट मिले व सीने से गोली निकली|
पूर्व विधायक ने कहा की दलित बालिका की हत्या सर्वसमाज के माथे पर कलंक है मुख्यमंत्री जो की प्रदेश के गृह मंत्री भी है उनको इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए
जिस प्रकार से राजस्थान महिला दुष्कर्म व अपराध में पहले पायदान पे आया है जिसने देश में प्रदेश को शर्मशार करने का कार्य किया है
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा की यह घटना पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाली है व राजस्थान में कानून व्यवस्था की पोल खोलती है मुख्यमंत्री स्वयं गृह मंत्री हैं उसके बावजूद इस बालिका की हत्या हुई है एक के बाद एक दलितों की हत्या व बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घोर निंदनीय है इसकी हम कड़े शब्दो में भर्तसना करते है|
साथ ही गुर्जर ने रोष व्यक्त करते हुए कहा सरकार एवं प्रशासन से मांग है की इस शर्मनाक कृत्य मे लिप्त अपराधियों एवं उनका संरक्षण करने वालो के खिलाफ जल्द ही कार्यवाही की जाए साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिले एवं परिवार को पचास लाख का मुआवजा दिया जाये।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।