पूर्व केन्द्रीय मंत्री का बयान-राहुल गांधी विदेश में कर रहे देश की बुराई, सिख समाज के खिलाफ की गलत टिप्पणी

Support us By Sharing

पूर्व केन्द्रीय मंत्री व निरंजनी अखाडा महामण्डलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति नदबई में, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

नदबई, 20 सितम्बर।पूर्व केन्द्रीय मंत्री व निरंजनी अखाडा महामण्डलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति का शुक्रवार को नगर रोड स्थित निज आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफा व स्मृति चिंहृ भेंटकर अभिनंदन किया। बाद में पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में शामिल होते हुए देश में सिर्फ भाजपा को जमीन कार्यकर्ताओं की पार्टी बताया। वही, अभियान के तहत अधिक से अधिक महिला व युवाओं को पार्टी से जोडने को कहा। समारोह दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने विपक्ष नेता राहुल गांधी पर व्यंग्य कसते हुए विदेश में भारत देश व मॉं भारती की बुराई करते हुए देश की जनता से खिलवाड करने का आरोप लगाया। वही, सिख समाज के खिलाफ गलत टिप्पणी करने की निदंा करते हुए जनता को जागरुक होकर विपक्ष को जबाव देने के लिए कहा।
इससे पहले भाजपा आईटी सेल संभाग संयोजक रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयघोष के बीच साफा व स्मृति चिंहृ भेंट करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री व निरंजनी अखाडा महामण्डलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति का अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व ब्राहृमण समाज अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, सतीशचंद शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष बालमुकन्द बिहारिया, दिलीप सिनसिनवार, पार्षद डिम्पल अरोड़ा, सुरेन्द्र हौलू मेहन्दीरत्ता, शिवराम शर्मा, त्रिलोक शास्त्री, पण्डि़त बृजेश लवानिया, पूर्व पार्षद हरीशंकर उपाध्याय, रघु उपाध्याय, प्रकाश मोरदानी, पूरन उपाध्याय, गगन सहगल, मनोज शास्त्री आदि मौजूद रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!