कुशलगढ़|भारतीय जनता पार्टी मंडल सज्जनगढ़ में उत्कृष महाविद्यालय सज्जनगढ़ में पार्टी का 46 वा स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम माँ भारती एव पार्टी के पुरोधा पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। जिसके पश्चात पार्टी का ध्वज फहराया गया। कार्यकर्ताओ ने भाजपा जिन्दाबाद, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के घोष लगाकर अपने भाव व्यक्त किये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे मंडल अध्यक्ष रमणलाल गरासिया ने कहा की 6 जुन 1980 को पार्टी की स्थापना की गई थी उससे पूर्व पार्टी जनसंघ के रूप में बनाई गई थी। हम एक समय में 2 सांसद से लेकर आज देश और दुनिया की नंबर एक पार्टी के साथ साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र जी मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब एवं देश के विकास करते हुवे लगातार तीसरी बार केन्द्र में सरकार के साथ विकास के भाव के साथ देश के 20 से अधिक राज्यों में भाजपा एवं एनडीए की सरकार निर्बाध रूप से चल रही है। हमारे पड़ोस के गुजरात में पिछले 25 वर्षो से, मध्य्प्रदेश में 4 बार सरकार बनी है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की रीति नीति को आमजन तक पहुंचाना है। पार्टी के निर्देशानुसार 7 अप्रेल को प्रत्येक बूथ पर पार्टी का घ्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाना है। पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र नायक ने कहा की देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश को विकास के साथ साथ बाहरी एवं आंतरिक समस्याओ से सुरक्षा एवं निवारण हेतु लगातार काम किया जा रहा है। हमें अपने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने अपने बूथ को मजबूत करने के साथ साथ पार्टी के समस्त कार्यक्रमों को मनाना सुनिश्चित करे। इस मौके पर मंडल महामंत्री मयूर कलाल, नरसिंह निनामा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र नायक, सज्जनगढ़ लेम्पस अध्यक्ष एवं पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलीप पटेल, जिला मंत्री लालसिंह वड़खिया, मंडल उपाध्यक्ष लालचंद निनामा, कालुसिंह डिंडोर, जिला आईटी प्रभारी अरविन्द कलाल, प्रदीप भूरिया, मुकेश गरासिया, रणजीत लबाना, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप कलाल, राठधनराज लेम्पस अध्यक्ष राजेश पटेल, प्रवीण बस्सी, दवाला भाई लबाना, गिरीश कलाल, पंकज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।