लालसोट 14 अप्रैल। विधानसभा क्षेत्र के कृष्ण शास्त्री राजकीय संस्कृत महाविद्यालय महाराजपुरा में नवीन भवन का शिलान्यास एवं स्मारक के लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर, लालसोट विधायक रामबिलास डूंगरपुर, चाकसू विधायक रामअवतार बैरवा सहित अन्य गणमान्य नागरिक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री दिलावर ने कहा कि संस्कृत, जिसे भारतीय सभ्यता की धरोहर के रूप में जाना जाता है, विश्व की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है। उसके सरंक्षण हेतु राज्य सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अथक प्रयास कर रही है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।