घायलों को नदबई चिकित्सालय में कराया भर्ती, नदबई क्षेत्र के गांव घेरा का मामला
नदबई क्षेत्र के गांव घेरा में मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अचानक छप्परपोश मकान की टिनशेड़ गिरने से नौ बर्षीय बालिका सहित चार अन्य महिलाएं घायल हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को नदबई चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। विभागीय सूत्रों की मानें तो 18 अप्रेल को घेरा निवासी रघुवीर सिंह पुत्र रामखिलाडी की मॉं का निधन हो गया। जिसके बृहृभोज में शामिल होने आए रघुवीर सिंह के रिश्तेदार व परिजन टिनशेड़ के नीचे सो रहे। इसी दौरान तड़के करीब पांच बजे अचानक टिनशेड़ नीचे गिरने से हादसा हो गया। हादसे में पीडित रघुवीर सिंह की पत्नी मंगता सहित नौ बर्षीय पुत्री मोनिका, बहन गंगा देवी पत्नी समन्दर सिंह व बत्तो पत्नी फूलसिंह एवं भाभी लीला पत्नी जगराम सिंह घायल हो गई। नींद में सो रही महिलाओं पर अचानक टिनशेड गिरने से अफरा-तफरी मच गई। बाद में परिजन व अन्य रिश्तेदारों ने घायल महिलाओं का नदबई चिकित्सालय में उपचार कराया।
राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट से वृद्व की मौत:-राष्ट्रीय राजमार्ग पर धानौता बंध के समीप अज्ञात वाहन की चपेट से वृद्व की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर लखनपुुर थाना पुलिस ने मौके पर जांच पडताल कर शव को कब्जे में लिया। बाद में पुलिस ने चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों की मानें तो गांव नामखेड़ा निवासी राजेन्द्र उर्फ राजन सिंह पुत्र भगवन सिंह, मंगलवार सुबह सत्संग में शामिल होने के लिए धानौता गया। बाद में घर लौटते समय, राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट से वृद्व की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नही हुआ।