खटुपुरा विद्यालय की चार खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन
सवाई माधोपुर 10 अक्टूबर। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 17 वर्षीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटुपुरा की चार खिलाड़ियों का 14 अक्टूबर से बांसवाड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक भागचंद सैनी ने बताया की विद्यालय की टीम जिले में प्रथम आई थी जिनमें से चयन समिति द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शिवानी बैरवा, मनीषा बैरवा, गोला बैरवा एवं मनीषा बैरवा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवचरण मीणा एवं ग्रामवोपलव द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस विद्यालय की टीम ने ग्रामीण ओलंपिक खेलों में भी ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।